होटल के पीछे भूंसा के अन्दर बोल्ट कंपनी की 20 पेटी ठंडी बियर की मिली
करैरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा ने बताया की मुखविर द्वारा सूचना मिली कि हाईवे पर स्थित पृथ्बी ढावा पर अबैध शराव की बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स को लेकर हाईवे रोड पृथ्वी ढावा पर पहुंचे तो ढावा के बाथरूम मे से एक व्यक्ति शराव के क्वार्टर निकाल कर बेच रहा था जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रतीराम जाटव पिता हरीराम जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम फतेहपुर थाना करैरा का होना बताया ढावा के बाथरूम मे चैक किया तो 03 पेटी देशी प्लेन शराब की एवं एक पेटी मे 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के रखे पाये गये उक्त तीनो शराब की पेटियो को खोल कर चैक किया तो तीनो पेटियो मे 50-50 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के रखे मिलें। उक्त व्यक्ति से शराब रखने व बेचने का वैध लायसेंस चाहा तो उसने अपना पास कोई लायसेंस न होना बताया आरोपी रतीराम के कब्जे से कुल 175 क्वार्टर देशी प्लेन शराव कुल कीमती 16,000 रूपयें को विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी रतीराम जाटव से शराब के संबंध मे पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य मेमों लिया गया तो आरोपी द्वारा ढावा के पीछे भूंसा के अन्दर बोल्ट कंपनी की ठंडी बियर का होना बताया आरोपी के बताए अनुसार ढाबा के पीछे भूसा में से 20 पेटी ठंडी बियर बोल्ट कंपनी की जिनमें कुल 240 बोतल 750 एमएल की कीमत करीवन 1,60,000 रूपये जप्त की गयी व आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी0 सुरेश शर्मा, उनि केपी शर्मा, उनि वैजनाथ मिश्रा, प्रआर मोहन सिह वघेल, आरक्षक आर अनूपकुमार, आरक्षक दीपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर इनकी अहम भूमिका रही.

करैरा पुलिस ने 20 पेटी बियर, 3 पेटी प्लेन शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment