Press "Enter" to skip to content

ससुराल में पत्नी से झगड़ा के बाद पति लापता, मां बाप ने पुलिस से लगाई बेटे को ढूंढने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिटोरी का निवासी एक 25 वर्षीय युवक अपनी ससुराल में पत्नी से झगड़ा के बाद लापता हो गया। लापता हुए युवक के माता-पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए पुलिस से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पप्पू आदिवासी निवासी चिटोरी ने बताया कि उसका बेटा इटवल अपनी पत्नी से मिलने ससुराल लिलवारा थाना बदरवास गया था जहां 8 अक्टूबर को पत्नी से झगड़ा हो जाने के बाद इटवल लापता हो गया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने बदरवास थाने में दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसके चलते फरियादी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!