शिवपुरी: जिले बदरवास थाना क्षेत्र के घीदखेड़ा गांव में एक 24 वर्षीय युवक विजय पुत्र तोफान आदिवासी ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि जिस समय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया उस समय घर पर कोई नहीं था। सभी लोग घर से खेत पर काम करने गए हुए थे।शाम को घर लौटने पर परिजनों को युवक बेहोशी की हालत में मिला जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल लाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी 3 साल पहले हुई थी लेकिन अभी उसके कोई संतान नहीं थी। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।

जहरीली दवा को पीकर युवक ने किया सुसाइड, रास्ते में ही तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment