शिवपुरी: सर्किल जेल शिवपुरी में बंद दादी के संग 4 माह की बच्ची पल्लवी की मौत हो गई है। पल्लवी जब 20 दिन की थी, तब दादी के संग जेल में आई थी। चार माह की पल्लवी की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस ने पल्लवी की दादी व पिता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। चूंकि मां के निधन के बाद दादी के अलावा मासूम पल्लवी की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। मजबूरी में दादी के संग जेल में बच्ची को रखा गया।
बताया जा रहा है कि उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बच्ची को मंगलवार को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक राजकुमारी कुशवाह (20) पत्नी परमाल कुशवाह निवासी ग्राम जाखनौद ने 29 जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से कुछ दिन पहले ही बेटी पल्लवी को जन्म दिया था। मृतिका राजकुमारी के मायके वालों ने आरोप लगाए थे कि हमारी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इस कारण राजकुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद पति परमाल कुशवाह 23 और सास शांति बाई कुशवाह के खिलाफ पोहरी थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पोहरी थाना पुलिस ने पल्लवी के पिता परमाल और दादी शांति बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। चूंकि पल्लवी की देखभाल करने के लिए कोई नहीं था, इसलिए दादी व पिता के संग नवजात पल्लवी भी जेल में पल बढ़ रही थी।
जिस दिन दादी के संग पल्लवी जेल गई, तब वह महज 20 दिन की थी। जेल में पल्लवी को करीब 4 माह हो चुकी थी।
उल्टी दस्त की शिकायत के चलते पल्लवी को मंगलवार को जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान बच्चे की रविवार की सुबह 6 बजे मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद पीएम कराया गया है। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है।

शिवपुरी जेल में बंद 4 माह की मासूम पल्लवी की मौत, दादी के साथ जेल में बंद थी मासूम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने पति पर हत्या का लगाया आरोप / Shivpuri News
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment