शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के कुंडाई एजवारा गांव के पास में एलएनटी कंपनी ने नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर राजस्थान के एक ठेकेदार को दिया। वह 10 लाख रूपए के कीमत के 258 पाइप दो माह में वापस करने की कहकर ले गया।
ठेकेदार ने पाइप वापस नहीं किए। इस मामले में कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने पेटी ठेकेदार पर धोखाधड़ी का मामला किया। इसकी शिकायत इंदार थाने में पहुंचकर एलएनटी कंपनी के एकाउंडेट अनंत कृष्णन ने दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि हमारी कंपनी कुंडाई एजवारा में मडीखेड़ा पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है।
हमने यह काम पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर राम पुत्र गायडराम निवासी देवासिया जोधपुर राजस्थान को दिया था। जो मई 2022 में पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद में जब मौके पर काम देखने गए, तो जो पाइप लीकेज थे। उन पाइपों को निकाल लिया गया। उनमें से 258 पाइप ठेकेदार राम गायडराम अपने साथ ले गया। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
हमने पाइप के संबंध में ठेकेदार राम गायडराम से बात की, तो उसने कहा कि वह दो माह में यह पाइप ले आएगा। दो माह बाद भी पाइप वापस नहीं आए। अब उससे बात करते है, तो वह आनाकानी करता है।
पुलिस ने इस मामले में एलएनटी कंपनी के एकाउंटेंट की शिकायत पर पेटी ठेकेदार राम गायडराम के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मडीखेड़ा पेयजल परियोजना के 10 लाख रूपए के पाइप ले भागा पेटी कॉन्ट्रैक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment