Press "Enter" to skip to content

घर के अंदर काम करते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खजूरी गांव में रविवार की सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र जोगी कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी खजूरी घर पर बिजली का काम कर रहा था इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया जिससे गणेश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!