Press "Enter" to skip to content

महल सराय में फांसी पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक,सुलोचन का नशा करता था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महल सराय में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने गले में शर्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फजल पुत्र फाग्नुनी आदिवासी उम्र 20 ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक शराब और सुलोचन का नशा करता था। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!