शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दबरा दिनारा गांव में आज (शनिवार को) एक चरवाहे की मौत एलटी बिजली की लाइन की चपेट में आने से हो गई। बताया गया है कि चरवाहा बकरियों के लिए पेड़ पर पत्तियों को तोड़ रहा था इसी दौरान वह बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। दिनारा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दबरा दिनारा गांव का रहने वाला 42 वर्षीय चंदन सिंह परिहार पुत्र तखत सिंह कुशवाह गांव के बाहर बकरियों को चराने गया हुआ था। इसी दौरान वह बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियों को तोड़ रहा था तभी वह एलटी बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। सूचना के बाद मौके पर परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बिजली के खंभों पर लगे तार काफी नीचे लटके हुए थे जिससे यह घटना घटित हो गई।

करंट लगने से चरवाहा की मौत, बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ते समय हादसा हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दहेज की मांग को लेकर विवाद, महेन्द्र कुशवाह, भोloo सेकेट्री समेत 5 आरोपियों पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- भौंती में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाली से हटाया अतिक्रमण / Shivpuri News
- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: शिवपुरी में मेडिकल स्टोर बंद रख सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पेटी अवैध शराब और 7 लाख की फ्रॉन्क्स कार जब्त, चालक फरार / Shivpuri News
- कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 4.50 लाख की स्मैक और बाइक जब्त, रवि सरदार गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment