Press "Enter" to skip to content

नेतवास गोलीकांड: साहब बेकसूरों को हत्या के प्रयास के मामले में फंसाया, निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेतवास गांव में 2 दिन पहले हुए गोलीकांड के मामले में आरोपी बनाए गए 3 लोगों के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कोलारस थाना क्षेत्र के बामौर गांव के निवासी लाखन सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि 2 दिन पहले नेतवास गांव में हुए गोलीकांड में उसके चचेरे भाईयों विन्दाराम रावत, सुरेश रावत, भतीजे धीरज सिंह उर्फ धीरू रावत के नाम नितांत गलत आधार पर दर्ज करवा दिये गये है जबकि घटना के समय तीनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।लाखन सिंह रावत ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
लव मैरिज से नाराज पिता ने ससुर को मारी थी गोली:
दरअसल कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम नेतवास में गुरुवार की सुबह बेटी के लव मैरिज करने से नाराज़ पिता ने घर में घुसकर उसके ससुर को गोली मार थी दी। पिस्टल से निकली गोली बुजुर्ग के पैर में लगी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने 6 लोगों राधे रावत धीनु रावत, बिन्दा रावत, भारत रावत, नेताराम रावत, और सुरेश रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!