Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय नाबालिग को सोते समय सांप ने काटा, हालत गंभीर जिला अस्पताल में उपचार जारी, झाडफूंक में लगे रहे परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजगढ़ गांव में बीती रात खेत पर सो रह एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को सांप ने काट लिया। बेहोश होने पर परिजन पहले उसे देव स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गए उसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का सत्य देव पुत्र महेश जाटव उम्र 17 वर्ष अपने भाई के साथ खेत पर मूंगफली की रखवाली करने गया था। रात करीब 3 बजे सोते समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया जिससे वह बेहोश हो गया।
सर्पदंश से पीड़ित नाबालिग को परिजन पहले झाड़ू करने ले गए। फिर हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल नाबालिग की हालत नाजुक बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!