शिवपुरी: जिले की खनियांधाना पुलिस ने अबैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी खनियांधाना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर से सोनू उर्फ सतेन्द्र पुत्र बलवीर चौहान उम्र 36 साल निवासी मुसाब मौहल्ला खनियाधाना के कब्जे से खाकी कलर के गत्ते की पेटी मे मैकडवल्स नं 1 की 35 अद्दी मिली बाद आरोपी सतेन्द्र चौहान से सख्ती से पुछताछ की तो उसने बताया कि मैंने ग्राम खिरीया में अपने खेत पर अंग्रेजी शराब की पेटीयां छुपाकर रखी है। तब मय फोर्स व सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान को लेकर उसके बताये स्थान पर पहुचे तो उसके खेत पर झाडियो मे 19 पेटी अंग्रेजी शराब की अवैध रखी हुयी मिली जो अलग अलग कम्पनियों की थी।।जिनकी कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई। सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान से शराब रखने व बेचने का लाईसेन्स चाहा तो न होना बताया सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान का यह कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान से जप्त किया और आरोपी सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान को विधिवध गिरफ्तार किया गया।। आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. आऱोपी सोनू उर्फ सतेन्द्र सिह चौहान आपराधिक प्रबृति का ब्यक्ति है जिसके विरूध्द पूर्व के कुल 08 अपराध पंजीबध्द है.
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक रत्नेश सिह यादव सउनि प्रकाश सिह कौरव प्रआर 489 जीतेन्द्र रायपुरिया आर 1046 बलराम ,आर 211 लालसिह आर 820 अरविन्द्र आर चालक 858 सत्यवीर सिह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

खनियाधाना थाना पुलिस ने शातिर बदमाश सोनू उर्फ सतेन्द्र चौहान से जब्त की 20 पेटी अंग्रेजी शराब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment