शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में गुरुवार की रात एक अधेड़ का शव सड़क पर डला हुआ मिला था। आज (शुक्रवार को) मृतक के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत उपचार के आरोप लगाते हुए डॉक्टर की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंह में फंसी मिली टैबलेट
करैरा कस्बे के देवनगर के रहने वाले हरिनिवास जाटव पुत्र हरचरन जाटव ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे मेरा बड़ा भाई नंदकिशोर जाटव (59) बाइक पर सवार होकर अपना इलाज कराने गल्ला मंडी के पास मे डां. गजराज सिंह गौतम के पास गया था। रात क़रीब 11 बजे मुझे मेरे भान्जे केशव जाटव ने फोन लगा कर बताया कि मामा नंदकिशोर मृत अवस्था में मुरारी कबाडे वाले के मकान के पास रोड किनारे पड़े हुए हैं।
मैंने मौके पर जाकर देखा तो मेरा भाई सड़क पर पड़ा हुआ था उनके मुंह में टैबलेट फंसी हुई थी। मैं तत्काल मेरे भाई को सरकारी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टर ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। हरिनिवास जाटव का आरोप है कि उसके भाई नंदकिशोर जाटव की मौत गलत उपचार के वजह से हुई है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार के आरोप लगाए हैं शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करैरा में इलाज कराने गए अधेड़ का मिला शव, डॉ गजराज सिंह गौतम पर गलत उपचार के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment