Press "Enter" to skip to content

चिल्ड्रन वार्ड में बेटे का इलाज कराने आई महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड से एक महिला का रुपयों से भरा लेडीज पर्स चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि महिला नई बिल्डिंग में पहले फलोर पर बने शिशु वार्ड में अपने बेटे का इलाज कराने आई थी। घटना शुक्रवार की दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच की है। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत अस्पताल चौकी में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर चोर की तलाश करने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार नीलम अहीरवार निवासी पिछोर जिला अस्पताल शिवपुरी में अपने पति के साथ अपने बेटे का इलाज करवाने आई थी।उसका बेटा नई बिल्डिंग में पहले फलोर पर बने शिशु वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार की दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच महिला का पर्स अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिसमें 3500 रूपये और अन्य सामान रखा हुआ था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!