शिवपुरी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चार लिस्ट जारी कर दी है।चौथी लिस्ट में सीएम शिवराज,नरोत्तम मिश्रा,गोपाल भार्गव सहित कई सिंधिया समर्थकों को टिकट दिया गया है,लेकिन केंद्रीय मंत्री सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.इसी बीच गुरूवार की देर रात सीएम हाउस में हुई मध्यप्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद ये खबर तेजी से वायरल हुई कि बैठक में चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर सारे लोग चुनाव लड़ेंगे तो प्रचार कौन करेगा। कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि ये खबर वायरल होने के बाद सिंधिया के दिल्ली कार्यालय से जारी बयान में ऐसी किसी भी चर्चा से मना किया गया है। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
शिवपुरी विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव:
दरअसल मध्यप्रदेश सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर देने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवपुरी से विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। ये संभावना इसलिए भी प्रबल है कि इस बार बीजेपी ने मध्यप्रदेश में सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है।इसके अलावा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सीएम की रेस में शामिल केंद्रीय मंत्रियों समेत सांसदों को मैदान में उतारा है.ये सब बातें यहां बीजेपी में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार @NASIR KHAN
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment