Press "Enter" to skip to content

50 हजार और 500 ग्राम का चांदी का चूड़ा लेकर 18 वर्षीय युवती BF वीरू संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खौदा गांव से बीती रात एक 18 वर्षीय युवती घर से 50 हजार रुपए नगदी और एक 500 ग्राम का चांदी का चूड़ा लेकर अपने बॉयफ्रेंड के संग भाग गई। इस घटना की रिपोर्ट परिजनों ने बैराड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खौदा गांव के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह 10 अक्टूबर 2023 को किसी काम से रिश्तेदारी में गया हुआ था।
इस दौरान उसकी पत्नी और बेटी घर पर अकेली थी, तभी रात में उसकी बेटी घर में रखे 50 हजार रुपए नगदी और एक 500 ग्राम का चांदी का चूड़ा लेकर गायब हो गई। परिजनों द्वारा युवती की हर संभव जगह तलाश की गई लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं लगा इसके बाद घटना की रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने बैराड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई। परिजनों ने ठगोसा गांव के वीरू वाल्मीकि पर युवती को बला फैसला कर भाग ले जाने का संदेह बताया है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!