शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सांपरारा गांव के एक बुजुर्ग किसान की सोयाबीन की खड़ी फसल को दबंगों द्वारा काट कर ले जाने और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंगों द्वारा बुजुर्ग किसान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग ने आज इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार लक्खू वघेल पुत्र शिरिया वघेल निवासी ग्राम सांपरारा थाना बैराड जिला शिवपुरी ने बताया कि प्रार्थी ने अपने गांव सांपरारा थाना बैराड के सर्वे नं. 6 रकवा 0.4 हे. में जमीन की है, और इसका प्रार्थी ने सीमांकन भी असाड माह में करा लिया था, और उसके बाद प्रार्थी ने अपनी सोयाबीन की फसल बोई थी।प्रार्थी का जब फसल काटने का समय आया तो दिनांक 07 व 08. 10.2023 को दो दिन में करनू, गोपाल, छोटू पुत्रगण प्रीतम ने जबरदस्ती काट लिया है। प्रार्थी ने जब उसका विरोध किया तो वह गाली गलोच करने लगे।. पटवारी द्वारा सीमांकन कराने पर भी उक्त लोगों ने गाली-गलोंच की थी। प्रार्थी ने दिनांक 09.10.2023 को थाना बैराड में उक्त घटना की रिपोर्ट की, तब शाम को उक्त तीनों का भाई हक्के वघेल आया और मेरी पत्नि के साथ गाली-गलौंच कर बोला कि लक्खू नें मेरे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट क्यों कि हम तुम्हे अब गांव में नही रहने देंगे, और जान से मारकर फेंक देंगे, बटाई भी नहीं करने देंगे। प्रार्थी उस समय घर पर नहीं था। प्रार्थी की पत्नि ने प्रार्थी के घर पर आने पर उक्त बात बताई, इस प्रकार प्रार्थी उक्त सभी के डर से अत्यन्त भयभीत है। पीड़ित बुजुर्ग किसान ने दबंगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही और फसल वापस दिलाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है.

साहब!दबंग काट ले गए मेरी सोयाबीन की फसल, रिपोर्ट की तो अब दे रहे हैं जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment