Press "Enter" to skip to content

नहाते समय बेटे को लगा करंट, बचाने आई मां भी झुलसी, दोनों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: अशोकनगर में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार मजदूरी करने शिवपुरी जिले से आया था। नहाते समय बेटे को करंट लग गया। बचाने आई मां को भी करंट का झटका लगा। दोनों बुरी तरह झूलस गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना चंदेरी थाना क्षेत्र के सुनपुरा गांव की है।

शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से मनीराम आदिवासी एक महीने पहले अपनी पत्नी यशोदा (27) और कल्याण (4) को लेकर सुनपुरा गांव में मजदूरी करने आए थे। परिवार यहां खेतों पर ही रुका था। गुरुवार सुबह मां-बेटे नहा रहे थे। इसी दौरान (डोरी) बिजली के तार से संपर्क में आने पर बेटे को करंट का झटका। इसे देख मां बेटे को बचाने के लिए दौड़ी। बचाने के दौरान मां भी करंट की चपेट में आ गई।

कुछ देर बाद पति मौके पर पहुंचा तो दोनों जमीन पर पड़े थे। इसके बाद पति ने खेत के मालिक को इसकी सूचना दी। वहां लोग पहुंचे। करंट से झूलसे मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!