शिवपुरी: जिले में गुरुवार सुबह एक बेटी के पिता ने घर में घुसकर उसके ससुर को गोली मार दी। पिस्टल से निकली गोली बुजुर्ग के पैर में लगी। परिजनों ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में बुजुर्ग को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामला कोलारस थाना क्षेत्र के नेतवास गांव का है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ है।
घायल रामस्वरूप रावत ने बताया कि आज सुबह 5 बजे तीन बाइक पर 6 लोग सवार होकर उनके घर पहुंचे थे। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में सोए हुए थे और वो घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे। उनके कमरे का दरवाजा खुला था।
ऐसे में सभी 6 लोग उनके कमरे में आ गए। इनमें मेरे बेटे लवकुश का ससुर राधे रावत और उसके साथ धीनु रावत, बिन्दा रावत, भारत रावत, नेताराम रावत, सुरेश रावत शामिल है। सभी ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया तब ही राधे रावत ने पिस्टल से निकाल कर मुझ पर फायर कर दिया। उसने 3-4 फायर किए और फिर सभी वहां से भाग गए।
इस मामले कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई का कहना कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
बेटी भागकर की थी शादी
जानकारी के मुताबिक नेतवास के रहने वाले रामस्वरूप रावत(65) के बेटे लवकुश रावत ने एक महीने पहले देहात थाना क्षेत्र के बामौर गांव की रहने वाली एक लड़की से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। जबकि लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। लवकुश प्रेम विवाह करने के बाद अपने गांव नेतवास में ही रह रहा था। बताया गया है कि लवकुश का बामौर गांव में आना-जाना लगा रहता था इसी दौरान लवकुश की मुलाकात लड़की से हो गई थी। बाद में दोनों ने भागकर शादी कर ली।

एक माह पहले बेटी ने भाग कर की शादी, नारज पिता ने बेटी के ससुर को मारी गोली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment