Press "Enter" to skip to content

दुकान पर सामान लेने जा रही युवती से छेड़छाड़ विरोध करने पर
पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेज के पास राई रोड़ निवासी एक दंपति ने बुधवार को अपनी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर 2 युवकों पर बेटी से अश्लील छेड़छाड़ और परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेज के पास राई रोड़ निवासी एक दंपति ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 की शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में बंटी अगरिया, राजू अगरिया मोटरसाईकिल से आये और मेरी लड़की का रास्ता रोक लिया। राजू अगरिया ने मेरी लड़की का बुरी नियत से दाहिना हाथ पकड़ लिया तथा बंटी अगरिया ने मेरी लड़की के साथ अश्लील हरकत की आरोपीगण ने लड़की से कहा कि तूने यह बात माँ-बाप को बताई तो जान से खत्म कर देंगे मेरी लड़की ने सारी बात मेरी पत्नी को बताई तब मुझे पता चला। घटना की रिपोर्ट करने जा रहा था तभी आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके परिवार की मारपीट कर दी। कोलारस थाना पुलिस ने केवल मारपीट की रिपोर्ट लिखी उसकी लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!