शिवपुरी: शिवपुरी के एसपी ऑफिस में आज सुनारी की रहने बाली महिला ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए है. महिला ने बताया की पारिवारिक विवाद चल रहा था. जिसकी शिकायत पुलिस को की गई पुलिस ने घर में आकर मारपीट की हैं. पुलिस अधीक्षक से महिला ने न्याय की गुहार लगाई हैं.
जानकारी के अनुसार हुस्ना शाह पति आलम शाह ग्राम सुनारी ने बताया की सुवह 10.30 बजे करीब परिवारिक विवाद उसके चाचा के लड़के के साथ विवाद चल रहा था जिसका नाम आशीन शाह पुत्र हल्ले शाह जो मेरे ही गांव का निवासी है और मेरे साथ पड़ोस में रहता है। इसके बाद वह जब विवाद करके चला गया तो वह पुलिस चौकी सुनारी पहुचा और वहा के थाना प्रभारी से बात करके वह पुलिस बल के साथ कुछ समय बाद हमारे घर पर आया और हमारे पुरूष लोग अपने काम पर गए थे जब घर पर मैं और मेरी सास और दो देवराननी थी और पुलिस को लेकर आशीन शाह आया और हमारे साथ मारपीट करने लगा और पुलिस ने भी घर में घुसकर मारपीट की जिसमें मेरी सास के हाथ में मुदी चोट आई है। और मुझे भी चोट आई हैं और मेरी देवरानी को भी चोट आई और गन्दी गन्दी गालिया दे रहे थे जिसकी वीडियों भी मेरे पास हैं.






Be First to Comment