Press "Enter" to skip to content

पत्नी और उनके प्रेमियों द्वारा जालसाजी करके पहले प्लॉट बेचा, अब जान से मारने की दे रहे है धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर कोतवाली थानांतर्गत पोहरी बायपास चौराहे से है जहां प्राथी लक्ष्मण कुशवाह ने अपनी पत्नी मीना के साथ अवैध संबंध बनाए हुए उम्मेद कुशवाह और सुमरन कुशवाह पर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है । फरियादी लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मेरी पत्नी मीना के कुछ लोगों से अवैध संबंध है और वह उनके साथ मिलकर मुझे मारना चाहती है ।
लक्ष्मण ने बताया कि सुमरन कुशवाह,उम्मेद कुशवाह, रमेश कुशवाह और कल्लू कुशवाह ने मेरी पत्नी को लालच देकर रजिस्ट्री करा ली । और उसी रजिस्ट्री को पत्नी के नाम वापस कराकर उसी रजिस्ट्री को कमलागंज निवासी संजय शर्मा को करा दी । जबकि यह रजिस्ट्री मैं कन्हैया रावत पुत्र कमर सिंह रावत निवासी रामखेड़ी को 7 वर्ष पूर्व ही करा दी थी और कन्हैया रावत का ही उस पर कब्जा है.
उपरोक्त चारों लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि संजय शर्मा को कब्जा दिलवा दे । नहीं तो तू अब जिंदा नहीं रहेगा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुझे इन चारों लोगों से जान का खतरा है यदि मुझे कुछ होता है तो ये चारों ही जिम्मेदार होंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!