शिवपुरी: 9 अक्टूबर को तौफिक कुरैशी पुत्र नसीर कुरैशी उम्र 18 साल निवासी इन्द्रा काँलोनी शिवपुरी ने अपनी मो.सा. हीरो होण्डा क्रमांक एमपी 33 बीए 0616 को अपने घर के सामने इन्द्रा काँलोनी शिवपुरी से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना फिजीकल के व्दारा अप.क्र. 250/ 23 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम बनाकर संदेही धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र कल्याण गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम भडौता थाना कोलारस हाल सरकारी अस्पताल के सामने बदरवास शिवपुरी को संदेह के आधार पर छत्री कालोनी शिवपुरी से पकड़ा और उक्त स्थान से चोरी गई मो.सा. बरामद की गई बाद सन्देही से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने पुलिस अभिरक्षा में स्वेच्छा से अलग अलग दिनांक में चार अन्य मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया और अन्य चार मो.सा. जिसमें एक काले रंग की स्पेलण्डर प्लस जिसका चैचिस नम्बर MBLHAW111MSB32588 तथा एक कारे रंग की हीरो पेशन प्रो मो.सा. जिसका इंजन न. 97CM3G8GR-188 तथा एक काले लाल रंग की हीरो एच एफ डीलक्स जिसका चैचिस न. Q7D23F17453 तथा एक काले लाल रंग की हीरो एच एफ डीलक्स जिसके इंजन नम्बर चैचिस नम्बर मिटाए गए है। अगली नम्बर प्लेट पर MP 33 150 लेख है. उक्त चारो मो.सा. आरोपी धर्मेन्द्र गुर्जर के घर बदरवास से बरामद की गई.
सराहनीय कार्यवाही :- निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, सउनि अजय सिंह तोमर, प्र. आर. 110 सचेन्द्र श्रीवास्तव, प्र.आर. 486 सुशील जाट, आर. 897 शकील खाँन, आर. 68 विजय मीणा, आर. 1131 प्रेम सिंह, आर. 672 रिंकू शाक्य, आर. 755 पुष्पेन्द्र सिंह रावत की कार्यवाही रही.






Be First to Comment