Press "Enter" to skip to content

साहब मेरी नाबालिक बेटी से सरेराह गांव के 4 युवक करते हैं छेड़छाड़, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के कोंडर गांव में दबंगों द्वारा सरेराह नाबालिग लड़की से अश्लील छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि पीड़िता और उसके पिता द्वारा घटना की शिकायत पुलिस थाना अमोला में दर्ज कराने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।इससे परेशान नाबालिग लड़की ने अपने पिता के साथ एसपी आफिस में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि गांव के 4 युवक माखन बघेल,देवेन्द्र बघेल, नेतराम बघेल और होतम ठाकुर की वजह से उसका गांव में निकलना मुश्किल हो गया है। ये चारों युवक उसको परेशान कर अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़िता ने बताया कि पिछले महीने खेत पर अकेली पाकर इन लोगों ने उसके साथ गंदी हरकत की विरोध करने पर मारपीट भी की जिसकी शिकायत उसने अमोला थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!