शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में एक महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई.हमलावर ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर में महिला अकेली थी.महिला का शव उसके घर के बरामदे में पड़ा हुआ मिला है जबकि घर में अलमारी और अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला है.महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.मृतिका के भाई पत्रकार सुनील शर्मा ने अपनी बहन की हत्या के लिए स्मैकियों को जिम्मेदार ठहराया है।भाई का कहना है कि स्मैक का नशा खरीदने के लिए ही संभवतः किसी स्मैकची ने उसकी बहन की हत्या कर दी है।
घर के बरामदे में पड़ा मिला महिला का शव:
जानकारी के अनुसार बैराड़ नगर के वार्ड क्रमांक 2 थाने वाले कुएं के पास रहने वाली महिला चायना पत्नी अजय शर्मा उम्र 28 वर्ष की अज्ञात हत्यारे ने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घर में घुसकर गला दबा कर हत्या कर दी.महिला के दोनों बच्चे उसे समय स्कूल गए हुए थे. पड़ोस की एक बच्ची जब मृतिका के घर में किसी काम से गई तब घटना का पता इसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खाने का न्यौंता देने आया था हत्यारा
मृतिका के पति अजय शर्मा ने बताया कि 12:30 बजे उसकी पत्नी चायना का उसके मोबाइल पर कॉल आया कि कोई अज्ञात व्यक्ति आपको ऐचवाड़ा गांव में खाने का न्यौंता देने आया है. इसके बाद पत्नी का फोन कट गया.चायना शर्मा के पति अजय शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। वह भी उसके गले में नहीं थी साथ ही उसके गले और शरीर पर चोट के निशान भी हैं. घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था साथ ही अलमारी भी खुली हुई पड़ी थी। मेरी पत्नी की घर में लूट के इरादे से हत्या कर दी गई है
हत्या का मामला, पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मामला मर्डर से जुड़ा हुआ है.महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. पुलिस टीम मामले की पड़ताल में लगाई गई है.

चायना शर्मा हत्याकांड परिजनों ने स्मैकियों पर लगाया हत्या का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment