Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, नीचे दबने से किसान की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। ट्रक की कटबाजी का शिकार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मायापुर थाना क्षेत्र के खड़ीचरा गांव का रहने वाला 43 वर्षीय किसान बीरपाल पुत्र त्रिलोक सिह यादव अपने गांव के रहने वाले किसान भोला पुत्र हरी आदिवासी (27) की मूंगफली की फसल पिछोर अनाज मंडी में बेचकर वापस अपने गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर लौट रहा था।

इसी दौरान खनियाधाना के गौशाला के पास तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कट मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से बीरपाल सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बीरपाल यादव को खनियाधाना के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बीरपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!