Press "Enter" to skip to content

फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से की शांतिपूर्वक चुनाव कराने एवं आचार संहिता के नियमों के पालन करने अपील / Shivpuri News

शिवपुरी: आगामी विधान सभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

आज शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस द्वारा लोगों से वार्ता की और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने- धमकाने या लालच देने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें. शिवपुरी पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन मे निकाला. फ्लैग मार्च मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल एवं थाना प्रभारी यातायात अपने अपने बल के साथ उपस्थित रहे. फ्लैग मार्च एमएम हॉस्पिटल के पास से शुरु किया गया, इसके बाद अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, माधव चौक होते हुये कमला गंज, इसके बाद ग्वालियर वायपास, करौंदी संबेल, फिजीकल रोड़, नीलघल चौराहा, सुभाष चौक, काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा होते हुये माधव चौक पर पहुंच कर फ्लैग मार्च का समापन किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!