Press "Enter" to skip to content

रातभर से गायब बुजुर्ग बलराम परिहार का कुएं में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव से गुम हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग बलराम परिहार का शव सोमवार की सुबह एक खेत पर बने कुएं में मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिरसौद थाना पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला बाद में पुलिस ने शव का शिवपुरी में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि बलराम पुत्र बुद्धु परिहार उम्र 65 वर्ष निवासी मानपुर रविवार को खेत पर गया था जो शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सुबह बलराम परिहार का शव खेत पर बने कुएं में तैरता हुआ मिला।जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था संभवतः शराब के नशे में नहाने के दौरान कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!