शिवपुरी: पिछोर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) ने माता-पिता को पीटने वाले बेटे को 4 माह के जेल लिए जेल भेज दिया है। आरोपी बाउंड ओवर की कार्रवाई के बावजूद अपने माता-पिता के साथ कभी भी मारपीट करता था। जेल वारंट दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 122 का उल्लंघन करने पर जारी किया गया।
भौती थाना क्षेत्र के खोड़ गांव के हरिकिशन पिता सरुआ जाटव के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। आरोपी हरिकिशन कभी भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर देता था। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई 25/23 धारा 151 के तहत 14 जुलाई 2023 को न्यायालय के प्रकरण में दर्ज कराकर आरोपी को पेश किया गया। आरोपी हरीकिशन को 14 जुलाई 2023 को अंतिम बाउंड ओवर 25 हजार रुपए की प्रतिभूति राशि पर 6 माह के लिए किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने अपने माता पिता के साथ मारपीट जारी रखीं।
जानकारी के मुताबिक, हरिकिशन ने 29 सितंबर को अपने पिता सरूआ और मां के साथ शराब के नशे में मारपीट कर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से भी हमला बोल दिया था। इसके अतिरिक्त हरिकिशन ने जमीन बेचने की भी धमकी दी थी। इसकी शिकायत हरिकिशन के पिता सरुआ ने की थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने हरिकिशन के विरुद्ध अदम चेक क्रमांक 197/23 धारा 323, 504 भादवि का पंजीबद्ध किया था। जिसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 122 के तहत पंजीबद्ध कर नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बावजूद हरिकिशन न्यायालय में अनुपस्थित रहा। इसी के चलते एसडीएम राजीव समाधिया ने आरोपी को चार के लिए जेल भेजने का फैसला सुना दिया।

SDM ने चार महीने के लिए जेल भेजा, बाउंडओवर की कार्रवाई का लगातार उल्लघंन कर रहा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment