शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीघोद गांव में आवास योजना का फ़ार्म भरने पंचायत भवन पहुंची महिला के साथ उसके पति ने जमकर मारपीट की।
महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया। बताया गया है कि पहले से ही महिला का विवाद पति से चल रहा है, तभी से महिला अपने मायके में रह रही है।
कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव की रहने वाली 26 साल की मोनिका रजक ने बताया कि मेरी शादी दीघोद गांव के रहने वाले शिवेन्द्र रजक के साथ वर्ष 2014 मे हुई थी।
पिछले 2 सालों से ससुराल में घरेलू विवाद को लेकर मेरा पति मेरे साथ आए दिन मारपीट कर परेशान करने लगा था।
इस कारण से मैने अपने पति शिवेन्द्र पर घरेलू हिंसा का प्रकरण न्यायालय गुना में लगा दिया था। इसके साथ ही भरण पोषण का प्रकरण न्यायालय शिवपुरी में चल रहा है। तभी से में अपने मायके में रह रही थी।
3 अक्टूबर को में अपनी ससुराल दीघोद के पंचायत भवन का फार्म भरने आई थी। उस दिन भी मेरे पति ने मेरी मारपीट की थी इसके बाद में अपने मायके बापस लौट आई थी।
इसके बाद 6 अक्टूबर को अपने पिता के साथ फिर से दीघोद के पंचायत भवन का फार्म भरने गई थी, जहां मेरे पति द्वारा मेरी जमकर मारपीट कर दी गई।
मेरे पति का कहना था कि वह मुझे इस गांव में आवास के लिए कुटीर का नाम फार्म भरने नहीं देगा और कुटीर स्वीकृत नहीं होने देगा। इसके बाद में अपने मायके सेसई सड़क बापस आ गई थी।
रविवार को मैंने अपने पिता रामस्वरूप रजक के साथ बदरवास थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

आवास योजना का फार्म भरने पंचायत भवन पहुंची महिला के साथ पति ने कर दी मारपीट, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment