30860 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, 126 गांव के 15000 से अधिक किसान होंगे लाभान्वित
शिवपुरी: श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृहद परियोजना के अंतर्गत शिवपुरी जिले में 990.81 करोड़ की दो सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई हैं। जिसकी सिंचाई क्षमता 30860 हेक्टेयर क्षेत्र की होगी। इससे लगभग 126 गांव के 15 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमंत माधवराव सिंधिया बृहद परियोजना फेस-1 के तहत विधानसभा क्षेत्र पोहरी में रेंपी नदी पर पवा बांध की स्वीकृति दी गई है जिसकी लागत 368.01 करोड़ होगी और 11450 हेक्टर सिंचाई क्षमता के साथ लगभग 54 गांव के 5800 किसान इससे लाभान्वित होंगे। इसमें 47.13 मि. घन.मी.पानी संग्रहित किया जाएगा और 2 मी.घ.मी. पानी पेयजल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इसी प्रकार कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करई नदी पर सोनपुरा बांध की स्वीकृति दी गयी है। इसकी लागत 622.80 करोड रुपए है। इससे 19410 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता के साथ लगभग 72 गांव के 9700 किसान लाभान्वित होंगे। बांध में 70 मी. घ.मी. पानी संग्रहित किया जाएगा तथा 3 मी. घ.मी. पानी पेयजल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन सिंचाई परियोजना की स्वीकृति हाल ही में दी गई है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। इन सिंचाई परियोजनाओं के बनने से क्षेत्र के 15 हज़ार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। गेहूं, चना और सरसों की फसल के लिए किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृहद परियोजना के तहत 990 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना स्वीकृत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment