शिवपुरी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूढ़दा गांव के ग्रामीणों ने एक बार फिर से चुनाव वहिष्कार की चेतावनी दी है। शनिवार को पोहरी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बूढ़दा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अपर ककेटो डूब क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब ग्रामीण मतदान में भाग नहीं लेंगे। इससे पहले भी बूढ़दा गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का वहिष्कार किया था। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया था।
ग्रामीणों ने बताया कि अपर ककेटो डूब क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पिछले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया गया था। जिसमे एक भी मत ग्राम वासिओ द्वारा सरकार एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण नहीं डाला गया था। उसके बाद भी अब दूसरी सरकार का पूरा कार्यकाल खत्म होने को है। हमारी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। अतः हम ग्रामवासी इस बार फिर से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के वहिष्कार करने के लिए मजबूर है। हमारी मांगे मान ली जाए तो लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

बूढ़दा के ग्रामीणों ने चुनाव वहिष्कार की दी चेतावनी डूब क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं तो वोट नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment