Press "Enter" to skip to content

2 बाईकों की भिड़ंत गमी में शामिल होने जा रहे पति पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरावर मोड़ पर रविवार की सुबह 2 बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटे आई है।

जानकारी के अनुसार मदनलाल ओझा निवासी छपरा थाना बदरवास अपनी पत्नी मनोरमा ओझा के साथ छपरा से बिजरौनी गांव में गमी में शामिल होने जा रहे थे तभी घुरावर मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बदरवास पीएचसी से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!