शिवपुरी: मेडिकल कालेज में अध्ययन और नौकरी का मामला सामने आया है। जहां एक ही जगह पर दो – दो जगह हाजरी लगाई जा रही हैं। यह मामला आर्थिक भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डीन की निगरानी में किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कालेज के डीन का स्टेनो, मेडिकल कालेज में ही अध्यनरत भी है। एक ही व्यक्ति एक समय पर दो-दो जगह अपनी हाजिरी लगा रहा है। इस मामले की शिकायत डीएमई को भी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, जुगल यादव शिवपुरी मेडिकल कालेज में डीएमएलटी का छात्र जुगल यादव जिस समय मेडिकल कालेज में डीएमएलटी की कक्षाएं ले रहा है, उसी दौरान वह मेडिकल कालेज के डीन डॉ केबी वर्मा के स्टेनो का कार्य को भी संभालता है।
इसके अलावा एक अन्य छात्र विनोद रावत एनेसथिसिया विभाग में डिप्लोमा कर रहा है। उसके ने भी मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय की नौकरी की जा रही है। यानी कि जब यह छात्र कालेज में क्लास ले रहा होता है, उसी समय मेडिकल कालेज में एक कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा होता है।
इन दोनों ही छात्रों की नियुक्ति आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से की गई। इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि ऑफिशियल और मेडिकल कालेज की पढ़ाई का समय एक ही होता है।
ऐसे में यह कैसे संभव है कि एक रेग्यूलर छात्र जो क्लास में पढ़ाई कर रहा है। वह मेडिकल कालेज में जॉब कर सके? विशेषज्ञ इस पूरे मामले को आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला बता रहे हैं। इस मामले की
डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन दर्ज कराई गई शिकायत
इस मामले में एडवोकेट विजय तिवारी का कहना है कि अगर स्टूडेंट्स क्लास अटैंड कर रहे हैं, तो उसी समय पर कार्यालय में नौकरी कैसे कर सकते हैं? ऐसी स्थिती में कहीं न कहीं यह पूरा मामला आर्थिक भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। मैंने इस मामले की शिकायत डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन को भी भेजी है, इसके अलावा ईओडब्ल्यू को भी शिकायत दर्ज करवाई।
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ केबी वर्मा का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। यह तो छात्र पर निर्भर करता है कि वह जाब करना चाहता है या फिर पढ़ाई।
यह बात सही है कि दोनों हमारे कालेज में छात्र हैं, लेकिन अगर इन स्टूडेंट की अटेंडेंस शार्ट होगी तो हम उन्हें एग्जाम में नहीं बैठने देंगे।

मेडिकल कॉलेज में आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला: डीन का स्टेनो मेडिकल कॉलेज का निकला छात्र, उठा रहा सैलरी, डीएमई को शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment