Press "Enter" to skip to content

दो बाईकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौत 2 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में शिवपुरी बायपास पर 2 बाइकें आपस में टकरा गई। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल लल्लू पिता मुन्ना ओझा हाल निवासी गुना ने बताया कि मैं और मेरे चाचा शिवपुरी से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने हमारी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें हम तीनों घायल हो गए।हादसे में इंदुल पिता बिंद्रा आदिवासी (42) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोलारस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों बाइक सवार शराब के नशे में धुत्त थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!