भोपाल: आज शिवपुरी से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित कई महामंत्री, मंत्री, मंडल अध्यक्ष के साथ 300 लोग भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व के नेताओं से शिवपुरी से श्रीमंत यशोधरा राजेश सिंधिया को चुनाव लड़ाने की बात कही है. और उन्हें मनाने की बात कही है. आपको बता दें की 5 अक्टूबर को शिवपुरी में मंच से श्रीमंत यशोधरा राज्य सिंधिया ने चुनाव न लड़ने की बात कही थी और कहा था कि यह मेरा अटल निर्णय है अब मैं चुनाव नहीं लडूंगी.
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सभी पदाधिकारी सहित 300 लोगों के साथ भोपाल पहुंची जहां उन्होंने अपने वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ नेतृत्व के नेताओं से श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को चुनाव लड़ने की मनाने की बात कही है. साथ ही कहा कि इस बार उन्हें टिकट मिलना चाहिए और उन्हें इस बार भी चुनाव लड़ना चाहिए पिछली बार वह 40 हजार वोटों से बिजय हुई थी इस बार 50 हजार से अधिक मतों से विजय होगी.
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि 4 बार कोरोना होने के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसी कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने की बात कही, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि वह सिर्फ अपनी विधानसभा में आए और हम पूरे कार्यकर्ता चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे और उन्हें भारी मतों से विजय बनाएंगे. नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि शिवपुरी में पांच विधानसभा है अगर श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ती है, तो पांचो विधानसभाओं पर इसका असर पड़ेगा.

नगरपालिका अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी 300 लोगों के साथ पहुंचे भोपाल, श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को मनाने की बात कही
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment