Press "Enter" to skip to content

कोलारस में चोरों का आतंक: व्यापारियों ने बाजार बंद कर SDOP को सौंपा ज्ञापन, बोले- 15 दिनों में हुई 9 चोरियां / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में शुक्रवार रात एक किराना दुकान पर चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की शिकायत किराना दुकान के संचालक ने कोलारस थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है किराना दुकान में चोरी करने पहुंचे चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे में एबी रोड़ सब्जी मंडी के सामने स्थित सिंघल किराना स्टोर में चोर चोरी करने दुकान की छत के लिए बने दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे थे। चोर दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपए की कीमत का पानमसाला, 14 हजार रुपए की कीमत के बीड़ी-बिन्डल, 100 ग्राम के लगभग चांदी के सिक्के और करीब 15 हजार रुपए की चिल्लर चुराकर अपने साथ ले गए।

पड़ोसी ने दे दी थी संचालक को सूचना
बताया गया है कि चोर रात 12 बजे के लगभग दुकान में घुसे, चोरों की भनक पड़ोस में रहने वाली एक महिला को लग गई थी जिसने अपने बेटे डिम्पल गुप्ता द्वारा चोरों की सूचना दुकान के संचालक कपिल गुप्ता (कार्याबाले) को दे दी थी। सूचना मिलते ही दुकान का संचालक कपिल गुप्ता जैसे से अपनी दुकान पर पंहुचा। जिसे देख चोर दुकान के गोदाम के रास्ते से पीछे से भाग गए। पड़ोसी की तत्परता और सजगता के चलते लाखों की होने वाली चोरी हजारों में तब्दील हो गई।

व्यापरियों पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन
कोलारस कस्बे में लगातार घटित हो रही चोरी की वारदात के विरोध में शनिवार को किराना मर्चेंट एसोसिएशन और व्यापार महासंघ ने बाजार बंद पैदल मार्च निकालकर एसडीओपी कोलारस को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों ने पुलिस प्रसाशन सोती है रात में चोरी होती है के नारे लगाए।

व्यापरियों का कहना है कि कोलारस कस्बे चोरों के इतने हौसले बुलंद है कि चोरों द्वारा एक ही प्रतिष्ठान पर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है 15 दिनों के भीतर कस्बे में चोरों द्वारा 9 चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। इसके बावजूद आज दिनांक तक एक भी चोर को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही है। आज कोलारस एसडीओपी को चोरों की गिरफ़्तारी और रात में गश्ती बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि कोलारस कस्बे में चोरों का कोई गिरोह एक्टिवेट हुआ है सीसीटीवी के आधार पर लगातार चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!