Press "Enter" to skip to content

रेप पीड़िता को धमकी: आरोपी बोला राजीनामा कर ले नही तो तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक रेप पीड़िता पर राजीनामा का दबाव बनाने फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।पीड़िता को रेप के आरोपी और उसकी एक महिला मित्र ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।जिसकी शिकायत पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपी रामवरन पाल ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर करेरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसका केस करैरा न्यायालय में चल रहा है। उक्त केस में राजीनामा के लिए आरोपी और उसकी महिला मित्र द्वारा उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है‌। जिससे पीड़िता भयभीत है।किसी भी समय यह लोग गंभीर अपराध को अंजान दे सकते हैं या किसी से दिला सकते है। यदि मेरे साथ जनहानि हुई तो इन्हीं लोगों को जिम्मेदार समझा जावे। पुलिस ने आवेदन पर से जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!