शिवपुरी: लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा ने पोहरी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर लगभग 38 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री रांठखेडा ने कहा कि जरियाखुर्द के पार्वती नदी पर जलमग्नीय पुल की मांग ग्रामवासियों द्वारा किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटी के जन्म पर सभी खुशियां मनाएं इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। योजना में तय किया कि बेटी अगर पैदा होगी तो लखपति पैदा होगी। यह निश्चय किया कि बेटियों को बोझ नहीं वरदान बनाएंगे। बेटी पैदा हुई तो लाडली लक्ष्मी, स्कूल जाए तो किताबें निशुल्क, दूसरे गांव जाए तो साइकिल। इस तरह पढ़ाई की पूरी व्यवस्था और बड़ी होने पर शादी के जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से घर में इज्जत बढ़ी है। महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों ने हर क्षेत्र में अपनी समर्थकता को सिद्ध किया है। जिस तरह टोल टैक्स वसूलने का कार्य स्व सहायता समूह की बहनों को दिया गया है इसी तरह आगामी समय भी अन्य कार्य भी स्व सहायता समूह की बहनों को दिए जाएंगे।
विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन में प्रमुख रूप से जरियाखुर्द से लक्ष्मीपुरा (रसैरा) मार्ग में 06 करोड़ 89 लाख 92 हजार रुपए, ग्राम खैरपुरा में खैरपुरा से खौदा मार्ग में पार्वती नदी पर लागत राशि 05 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपए के जलमग्नीय पुल तथा लगभग 29 गावों में नलजल योजना ग्राम कैमई 89 लाख 6 हजार रू, बेहरदा 51 लाख 89 हजार रू, सड 57 लाख 4 हजार रू, ककरई 91 लाख 81 हजार रू, सुमेढ 70 लाख 98 हजार रू, दरगवां 50 लाख 78 हजार रू, धौरिया 1 करोड 72 लाख 19 हजार रू, जरियाकलां 1 करोड 5 लाख 19 हजार रू, गोंदरी 73 लाख 9 हजार रू, ठगौसा 99 लाख 8 हजार रू, देवगढ 51 लाख 12 हजार रू, गोबरा 63 लाख 99 हजार रू, रजौआ, 50 लाख 52 हजार रू, धूम 68 लाख 25 हजार रू, सतनवाडा 42 लाख 93 हजार रू, रैय्यन 81 लाख 66 हजार रू, बीलपुरा 54 लाख 97 हजार रू, ठेवला 87 लाख 15 हजार रू, नहरगढा 57 लाख रू, पिपलौदातीर्थ, 55 लाख 5 हजार रू, भिलोडी 1करोड 23 लाख 91 हजार रू, ऊमरी 61 लाख 24 हजार रू, आमतला 50 लाख 28 हजार रू, बसई 44 लाख 7 हजार रू, गोहरा 46 लाख 5 हजार रू ग्राम नोन्हेटाकलां, बरईपुरा, देवपुरा, देहदे, मडखेडा आदि ग्रामों में लगभग 1 करोड़ 74 लाख 94 हजार रू की नलजल योजनाओं का भूमिपूजन किया तथा नगर परिषद पोहरी में 01 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, ग्राम दुल्हारा में 13 लाख से अधिक का सामुदायिक भवन तथा 03 लाख रुपए के स्वागत गेट का लोकार्पण किया। इसी प्रकार नगर परिषद बैराड़ में 02 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इसमें प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 12 व 13 पर्वत परिहार के मकान से मुक्ति धाम की ओर सीसी सडक एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 65.68 लाख रुपए, वार्ड 13 में गोपाल सेठ के मकान से रामनिवास यादव के मकान तक नाली निर्माण कार्य लागत 32.05 लाख, वार्ड 13 में सुनील राठौर के मकान से रामस्वरूप तक सीसी एवं नाली निर्माण कार्य, धौरिया रोड के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य लागत 1 करोड़ 24 लाख 25 हजार, वार्ड क्रमांक 04 में मुक्ति धाम में ही सडक एवं पेवर ब्लॉग लागत राशि 13 लाख 95 हजार, वार्ड क्रमांक 09 में गुप्ता के घर से ठाकुर के घर तक सीसी सडक लागत 9 लाख 45 हजार, वार्ड में सेवला वाले के घर से नक्टू कुशवाह के घर सीसी सडक लागत 08 लाख 95 हजार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

राज्यमंत्री राठखेडा ने किया पोहरी विधानसभा में लगभग 38 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News





Be First to Comment