शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर में फर्जी आधारकार्ड और वोटर आईडी कार्ड बना रहे 2 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी आधार एवं वोटर कार्ड एवं फर्जी शीलें और दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जीवाड़ी की शिकायत के बाद पकड़े गए आरोपी:
दरअसल पुलिस को आए दिन फर्जी आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड बनाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही थी उक्त घटनाओं को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर कम्प्यूटर आँन लाइन की दुकानों पर चैकिंग एवं छानवीन के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में आज कोतवाली थाना पुलिस ने पुरानी कलारी के पास फतेहपुर चैराहे पर स्थित सागर कम्प्यूटर की आँन लाइन दुकान पर छापा मार कार्यवाही कर बडी मात्रा में फर्जी आधार एवं वोटर कार्ड एवं फर्जी शील (मेडीकल कालेज शिवपुरी) तथा सरपंचों की शील एवं फर्जी दस्तावेज जिन पर से फर्जी आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड बनाये जाते थे तथा एक बड़ा गिरोह जो बैंक तथा लोकसेवा केन्द्र पर फर्जी तरीके से लोगों के आधार तथा वोटर कार्ड बिना किसी दस्तावेजों के बनाते थे और लोगों के भविश्य से खिलवाड करते है एवं दस्तावेजों का दुरपयोग कर मोटी रकम कमाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 420, 467,468 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया।आरोपियो से पूछताछ कर अन्य साथियो के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली श्री विनय यादव, उनि0 दीपक पलिया, उनि सुमित शर्मा, प्र. आर. 142 नरेश यादव, आर0 206 भूपेन्द्र यादव, आर0 248 भोला ठाकुर, आर0 767 अजीत राजावत की विशेष भूमिका रही।

सागर कम्प्यूटर से फर्जी आधारकार्ड और वोटर आईडी कार्ड बना रहे 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment