शिवपुरी: गोवर्धन थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की लापरवाही से पलट गई घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल मजदूरों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बूढ़दा गांव के रहने वाले शैलू ने बताया कि गुरूवार की शाम साढ़े सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 मजदूर गिरवानी गांव में मजदूरी का काम कर बापस अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर का ड्राइवर कैलाश रावत जो ट्रैक्टर का मालिक भी तेज रफ़्तार से ट्रैक्टर को दौड़ा रहा था। जिसने गणेशखेडा बस स्टैण्ड के पास एक खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटा दिया। इस घटना सभी मजदूरों को चोंटें आई है। जिनमे से रविता आदिवासी(25), सुमन आदिवासी (22) और महदेवी आदिवासी (17) गंभीर रूप से घायल हुईं है।
शैलू आदिवासी ने बताया कि पुलिस ने हम सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बहती करा दिया था लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद कुछ लोगों उपचार का उपचार शुरू नहीं हो सका है। एक घायल की हड्डी टूट जाने के बाद पलस्तर होना है लेकिन अस्पताल में उसका पलस्तर नहीं किया है डॉक्टर का कहना है कि जब तक पुलिस नहीं आ कर कागजी कार्यवाही नहीं करती तब तक इन्तजार करना पडेगा।
गोवर्धन थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर कैलाश रावत के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने पूरी कार्यवाही कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गोवर्धन थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी टैक्टर ट्राली पलटी ,4 दर्जन मजदूर घायल जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment