Press "Enter" to skip to content

जमीन बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, बीच बचाव में भतीजी हुई गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इमलावदी में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान अपने पिता को पिटता देख बीच बचाव करने आई भतीजी को चाचा ने धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वहीं मारपीट में घायल लड़की को माता पिता ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़ित शिवेंद्र बैरागी ने बताया कि उसके छोटे भाई रविदास बैरागी से आज जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रविदास उसके साथ मारपीट कर दी बीच बचाव करने आई बेटी शिवानी और पत्नी उमा बैरागी के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर से केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!