Press "Enter" to skip to content

UP के 2 युवकों के श‌व कटी हुई हालत में मिले, जांच कर रही पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के सिंगाखेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक साथ दो युवकों की लाश कटे हाल में पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान उनके मोबाइल से कर सूचना परिजनों तक पहुंचाई। इसके बाद आज दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों की पहचान रामू पिता रामकृपाल वर्मा (28) ग्राम सुवैली, रोहित पिता तुलसीराम राजपूत (18) औरंगाबाद है। बताया गया है कि दोनों मृतक हार्वेस्टर लेकर फसल कटाई का व्यापार करने एमपी पहुंचे थे। हाल ही में दोनों मृतक शाजापुर जिले से हार्वेटिंग का काम कर अशोकनगर पहुंचे थे।

हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

दोनों लोग अपने घर जाने के लिए बुधवार की रात म्याना पहुंचे थे। जहां से वह ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन कुछ किलोमीटर सफर तय करने के बाद दोनों बदरवास थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते हादसे का शिकार हो गए।

बताया गया है कि रामू वर्मा के बच्चे स्वास्थ्य खराब था, जिसे देखने वह अपने घर जा रहा था। संभावना जताई गई है कि दोनों के पास हार्वेस्टर से मिला भुगतान भी था लेकिन पुलिस को मृतकों के पास पैसा नहीं मिला है। दोनों युवक ट्रेन से कैसे गिरे या फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ या किसी अन्य लोगों के द्वारा पैसों की लूट की मंशा से दोनों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। इस बार की जांच बदरवास थाना मर्ग कायम कर पुलिस कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!