शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में गुरुवार दोपहर एक बालिका का कार में सवार चार लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। चारों कार सवारों ने मिलकर बालिका को कार में जबरदस्ती बैठा लिया था, लेकिन रास्ते में मवेशी आने पर जब वाहन रुका तो बालिका कूदकर भाग गई और उसे कुछ लोगों ने बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पुरैनी थाना मायापुर निवासी आशा (14) पुत्री वीरेन्द्र लोधी ने बताया कि उसका मकान हुरी तिराहे पर है। जब वह वहां रास्ते से निकल रही थी तो पीछे से एक कार आई और उसमें सवार तीन पुरूष व एक महिला ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और कुछ दूर आगे तक ले गए। बाद में रास्ते में मवेशी आए तो वाहन रुका और आशा ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन से कूदने के फेर में बालिका घायल भी हो गई। थोड़ी दूर पर गांव के कुछ लोग मिल गए तो आशा रो रही थी।
लोगों ने उसे वहां से वाहन सवार लोगों से बचाया और रन्नौद थाने लेकर आए। यहां पर बालिका का इलाज कराया गया। इधर मामले की सूचना पर से मायापुर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पूरा मामला समझा जिसमें बालिका ने बताया कि गाड़ी पर यूपी 93 नंबर लिखा था, बाकी का नंबर उसे पता नहीं और वह बड़ी मुश्किल से बचकर आई है। पूरी घटना सुनने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को चलता कर दिया। इधर, परिजन बालिका को अपने साथ घर लेकर चले गए। मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
इस मामले में मायापुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि सूचना मिलते ही हम मौके पर गए थे। हमने बालिका से बात भी की थी, लेकिन परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। फिर भी हम अपने स्तर पर कार की तलाश कर रहे हैं।

मसूरी में 14 साल की नाबालिग का किया अपहरण का प्रयास, कार से कूदकर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment