Press "Enter" to skip to content

शौच के लिए गई नाबालिग से धम्मो ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज हुई छेड़छाड़ की, टीआई ने कहा रेप हुआ तो धारा बढ़ेगी / Shivpuri News

शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर, तेंदुआ थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग ने एसपी से शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह मैं शौच के लिए गांव की नारिया की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला धम्मो प्रजापती (22) आ गया। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं अपने पिता के साथ तेंदुआ थाने पहुंची और वहां रेप की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद हमें घर रवाना कर दिया।

तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि किशोरी के बयान थाने में दर्ज कराए गए थे। इस दौरान उसने रेप की बात नहीं बताई थी। अगर रेप हुआ है तो आरोपी के खिलाफ धाराओं में इजाफा किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!