Press "Enter" to skip to content

बारूदी डेटोनेटर में ब्लास्ट से मासूम बालक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में बारूदी डेटोनेटर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 8 साल का मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका बालक का उपचार जारी है। घटना सुरवाया थाना क्षेत्र के ककई गांव की है जहां आज सुबह विराट पुत्र पवन आदिवासी अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी बालक कहीं से बारूदी डेटोनेटर उठा लाया ,जो अज्ञात कारणों से फट गया। जिससे विराट आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी थी। यहां आपको बता दें कि करई-गंगोरा क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर की खदानें संचालित होती है। संभवत उन्हीं खदानों में विस्फोट के लिए उपयोग होने वाला बारूदी डेटोनेटर बच्चे के हाथ में पड़ गया होगा। जिसमें हुए धमाके से वह घायल हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!