Press "Enter" to skip to content

सतनबाडा हवेली होटल के सामने स्थित दरगाह पर शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़, लोगों में रोष / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हवेली होटल के सामने स्थित दरगाह में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। यहां बनी दरगाह को क्षतिग्रस्त कर तार फेंसिंग चोरी कर ली गई है जिसको लेकर लोगों में रोष है। दरगाह के सेवक मोहम्मद अमजद पुत्र मंशूर शाह निवासी लाल माटी 27 नं. कोठी शिवपुरी ने बताया कि वह दरगाह पर सेवा कार्य कर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता है। फरियादी ने बताया कि सतनबाडा हवेली होटल के सामने शिवपुरी में प्राचीन समय से हमारे पूर्वजों की दरगाह बनी थी जिसको प्रार्थी और भक्तगणों ने उसकी मरम्मत करवाकर जीर्णद्वार करवाया गया और उक्त दरगाह पर प्रार्थी और भक्तगण पूजा अर्चना करते है ।

सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचा तो दरगाह मिली क्षतिग्रस्त

फरियादी ने बताया कि वह आज सुबह दरगाह पर पूजा अर्चना करने जा रहा था कि प्रार्थी को सूचना मिली कि उक्त दरगाह को किसी अज्ञात लोगों द्वारा तोडकर नष्ट कर दिया इसके बाद प्रार्थी उक्त स्थान पर पहुंचा तो उसे दरगाह छतिग्रस्त मिली साथ ही चारों तरफ की गई तार फेंसिंग भी चोरी हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने समाजजनों के साथ एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!