शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना सीमा में निवास करने वाली एक 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया है। नाबालिग को उसका बीएफ शादी का सपना दिखाकर भगा ले गया था। नाबालिग ने बताया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। नाबालिग पिछले 3 अक्टूबर से घर से गायब थी। पुलिस ने नाबालिग के कथनों के आधार पर युवक पर अपहरण,बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना सीमा में रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से उसको तलाश किया लेकिन वह सफल नही हो सके और सुभाषपुरा थाने में जाकर मामले की जानकारी दी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर से अप.क्र.159/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त नाबालिग को जग्गू आदिवासी पुत्र परमाल आदिवासी उम्र 22 साल निवासी गांव का पुरा आरोन थाना आरोन जिला ग्वालियर नाबालिग को भगा कर ले गया है।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की तो जग्गू को ग्वालियर बस स्टैंड से गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। सुभाषपुरा पुलिस को नाबालिग को बताया की वह जग्गू को लगभग 1 साल से जानती है और बीते 1 साल से यह आरोपी उससे फोन पर बात कर उसे बहला फुसला रहा था।
जग्गू ने नाबालिग को शादी का सपना दिखाया और घर से भगा ले गया,और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले मे सुभाषपुरा पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी जग्गू के खिलाफ धारा 363 भादवि में इजाफा करते हुए धारा 366ए,376,376(2)(i)भादवि 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना प्रभारी सुभाषपुरा कुसुम गोयल,एएसआई परमाल सिंह, आरक्षक पवन कुमार , आरक्षक नरेन्द्र धाकड़ ,आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र धाकड़, आरक्षक संजय जाट , आरक्षक रवि कुशवाह ,महिला आरक्षक प्रीति राठौर,आरक्षक राधाकृष्ण धाकङ,आरक्षक चालक सोनू गुर्जर की अहम भूमिका रही ।

शादी का झांसा देकर 15 साल की किशोरी से रेप,पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment