शिवपुरी: पोहरी क्षेत्र मे स्थानीय विधायक एवं लोक निर्माण के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने आज छर्च क्षेत्र को सबसे बड़ी सौगात के रूप में 136 करोड़ रुपये की लगभग 63 किलोमीटर की पिपरसमां से बिलौआ ब्हाया छर्च सडक दी है जिसमें प्रमुख रूप से छर्च, बिलौआ, परासरी, दौरानी, गल्थुनी, बमरा, घटाई, वेशी, सालौदा, रांठखेडा, राजपुर, भैंसदा सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। इस सडक के बनने के बाद पोहरी एवं शिवपुरी, श्योपुर की दूरी अब आसानी से तय हो जाएगी।
राज्यमंत्री राठखेड़ा ने इन गांवों को दी नल-जल योजना की सौगात
लोक निर्माण के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने पेयजल की परेशानी को दूर करने के लिए लगभग 18 करोड़ 15 लाख की लागत से 26 गांवों में नलजल योजना का भूमिपूजन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम धतूरिया 35 लाख 49 हजार, गढ़ा 68 लाख 92 हजार, डोभा 1 करोड़ 20 लाख, मेहदेवा 1 करोड़ 2 लाख 9 हजार,विलौआ 1 करोड़ 35 लाख 4 हजार, हिनोतिया 84 लाख 33 हजार, छोटा लेंगडा 74 लाख 86 हजार, पारा 50 लाख 99 हजार, भरतपुर 46 लाख 7 हजार, टुकी 42 लाख 17 हजार, डिगडोली 80 लाख 41 हजार, इंदुर्खी 45 लाख 76 हजार, तिघरा 36 लाख 69 हजार, मानपुर 37 लाख 94 हजार, पुरा 57 लाख 96 हजार, दौरानी 99 लाख 95 हजार, सरवानी 49 लाख 24 हजार, मडखेड़ा 86 लाख 39 हजार, उमरई ककरा 40 लाख 73 हजार, कुड़ी 45 लाख 45 हजार, चांदपुर 78 लाख 3 हजार, गल्थुनी 1 करोड़ 22 लाख 96 हजार, परासरी 97 लाख 54 हजार, अगर्रा 88 लाख 8 हजार, गणेशखेड़ा 29 लाख 97 हजार, भावखेड़ी 55 लाख 9 हजार की नल जल योजनाओं की सौगात दी।
राज्यमंत्री रांठखेडा ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना
राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ग्राम पंचायत छर्च में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण कार्यक्रम् में उपस्थित रहें। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को ग्रामीणों के साथ देखा और सुना।
राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री एक ऐसे जनप्रतिनिधि है, जिसे जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है और मुख्यमंत्री ने लगातार जनता की, किसानों की और बहनों की चिंता की है। उन्होने कहा कि विपदा के समय भी मुख्यमंत्री हमेशा जनता के साथ खडे रहे। मध्यप्रदेश शासन ने आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न हितग्राही मूलक योजना बनाई है। जिनका लाभ लेकर आमजन अपने को आर्थिक रूप से सक्षम बना रहे है। पोहरी विधानसभा में सीएम राईज स्कूल एवं गॉव-गॉव पक्की सड़क बनाई है।

राज्यमंत्री राठखेड़ा ने 136 करोड की पिपरसमां से बिलौआ ब्हाया छर्च सहित 18 करोड़ की नल-जल योजनाओं का किया भूमिपूजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment