Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने पति और सौतन पर लगाया प्रताड़ित करने एवं सेक्सटॉर्शन का रैकेट चलाने का आरोप, पढ़िए आखिर क्या हैं पूरा माजरा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने आज अपने 2 साल के बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर पति और सौतन पर उसे प्रताड़ित करने और डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर सेक्सटॉर्शन का धंधा चलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला का आवेदन लेकर जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले पिछोर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर गांव में हुई थी। शादी से उसे 2 साल का एक बेटा भी है। शादी के कुछ साल बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि पति उससे दूसरे मर्दों से फोन पर अश्लील बातें करने के लिए कहता जिसका उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके अश्लील फोटो और फोन नंबर सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम किया जिसकी रिपोर्ट उसने पिछोर थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। केस न्यायालय में चल रहा है। पिछले 3 महीने से पति दूसरी महिला के साथ पति पत्नी की तरह करेरा में रह रहा है।महिला ने बताया कि पति और सौतन उसे हाथ पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी देते हैं। वहीं महिला ने पति और सौतन पर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों सोशल डेटिंग ऐप गागा के माध्यम से लोगों अश्लील बातें और वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का धंधा करते हैं। पुलिस ने महिला के आरोपे के बाद पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!