शिवपुरी: कायस्थ समाज शिवपुरी एव कायस्थ एकता समिति द्वारा शास्त्री जयंती के अवसर पर शहर के वृंदावन गार्डन में कायस्थ समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 50 से अधिक पुरूष एव महिलाओं एव शिवपुरी शहर के 15 से अधिक कायस्थ साहित्यकारो कवियों, ज्योतिसाचार्यो , तथा गायकों को शॉल ,श्रीफल एव प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अथिति शिवपुरी एस.डी.एम. श्री अनूप श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के प्रारंभ में शासकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा.एल.एल.खरे सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व: लालबहादुर शास्त्री जी एव राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के चित्र पर मल्यार्पण किया गया एव उपस्थिति सभी चित्रांश बंधुओ द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आरती का गायन किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, स्पीच प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी प्रतियोगियों को गिफ्ट का वितरण भी किया गया, कार्यक्रम में कायस्थ समाज एकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव, कायस्थ समाज शिवपुरी के अध्यक्ष श्री हरिओम श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष भव्याश श्रीवास्तव, महिला अध्यक्षा श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, एवं जिला महिला मीडिया प्रभारी रितु श्रीवास्तव सहित कार्यकारणी एव समिति के सभी सदस्यगण एव समाज के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए, कार्यक्रम का सफल संचालन डा. मुकेश अनुरागी एव श्रीमति हेमलता चौधरी द्वारा किया गया ,कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित सभी अथितियो का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष अचल श्रीवास्तव, सचिव मुकेश गौड, दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया, कार्यक्रम अंत में सभी उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा स्वरूचि भोज का आनंद लिया गया.

कायस्थ समाज द्वारा शास्त्री जयंती के अवसर पर वृद्धजनों एवं साहित्यकारो को किया सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment